फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाबू मैं अपने 12 बच्चों की क्रिकेट टीम नहीं बना सका, सपना अधूरा रह गया...

Tue, 25 Apr 2023 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चूली बागड़ियान गांव निवासी 22 वर्षीय एमआर हर्ष ने मंगलवार दोपहर बस स्टैंड के सामने एक होटल के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास 11 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवती के नाम का जिक्र है और लिखा है कि बाबू मैं अपने 12 बच्चों की क्रिकेट टीम नहीं बना सका, मेरा सपना अधूरा रह गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोपहर को लिया था कमरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चूली बागड़ियान निवासी हर्ष सोमवार को शहर में काम पर आया था। दोपहर बाद उसने बस स्टैंड के सामने एक होटल में कमरा नंबर 403 लिया। जांच में सामने आया कि हर्ष ने रात का खाना भी आर्डर नहीं किया था। सुबह जब चेक आउट के दौरान कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हर्ष फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से 11 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हर्ष सोमवार को रोज की तरह घर से निकला था। दोपहर को जब हर्ष से फोन पर बात करनी चाही तो उसका फोन बंद था। रात को भी वह घर नहीं लौटा। सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली।
सुसाइड नोट में लिखा
अपना सफर यहीं तक का था। मेरा सपना था अपने 12 बच्चे हों और एक क्रिकेट टीम बनाऊं, जो अधूरा रह गया। कोई न बाबू किस्मत की बात होती है। अगले जन्म में सपना पूरा करेंगे। बाबू तेरे साथ बिताए गए पल सबसे बेहतर थे। अब मैं जान दे रहा हूं, तू कोई अच्छा लड़का देख के शादी कर लेना। भाई के बारे में कहा कि तेरे सिर पर सारी जिम्मेवारी छोड़ कर जा रहा हूं। आई लव यू भाई। सभी को छोड़ कर जा रहा हूं। मैं अच्छा भाई, बेटा और लवर नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले

युवक ने होटल के कमरे में आत्महत्या की है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें