फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में बीए ऑनर्स गणित और एमएससी गणित कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय कॉलेज में बीए ऑनर्स गणित और एमएससी गणित कोर्स शुरू किए गए हैं। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने अनुमति दे दी है। विद्यार्थी इसी शैक्षणिक सत्र से इन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमएससी प्रथम में 60 सीटें जबकि बीए ऑनर्स प्रथम में 50 सीटें रखी गई हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कुसुम सैनी ने बताया कि महाविद्यालय में गणित में एमएससी और बीए ऑनर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को बहुत अधिक लाभ होगा। उन्होंने गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. लखबीर सिंह समेत समस्त स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी। गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. लखबीर सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से महाविद्यालय में एमएससी गणित और बीए ऑनर्स गणित शुरू करने की मांग चली आ रही थी। उन्होंने इसके लिए महाविद्यालय के माध्यम से उच्चतर शिक्षा महानिदेशालय को आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा के प्रयासों से महाविद्यालय में एमएससी शुरू करने का प्रयास सफल हुआ है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. सुखबीर दूहन, गणित विभाग से डॉ. सीमा वर्मा, प्रो. सुमन चौधरी, डॉ. अशोक श्योरान, प्रो. सविता, प्रो. सीतू राणा, प्रो. एनएस तोमर, डॉ. गोविल जिंदल, प्रो. पूनम यादव ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें