फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता सबसे बेहतर विकल्प : एडीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम रवि किरण ने वीरवार को अपने कार्यालय में साइबर अपराधों और उन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के समीक्षा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को घटित होने से रोकने के लिए जागरूकता ही सबसे अच्छा विकल्प है। साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के लालच, डर-भय का प्रयोग करके अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते है। साइबर ठगों के अपराध करने के तरीकों के बारे में पहले से ही आमजन जागरूक होंगे तो बचाव मुमकिन है।
विज्ञापन




साइबर थानों में इस साल 42 केस हुए दर्ज

मंडल स्तर पर साइबर थानो में अभी तक साइबर अपराध व आईटी एक्ट के तहत 42 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें जिला हिसार से 16, हांसी में 3, जींद में 9, फतेहाबाद में 5 व सिरसा में 9 मुकदमे दर्ज किए गए। मंडल पुलिस ने इस साल अभी तक साइबर व आईटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों मे तत्परता से कार्य करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

साइबर अपराधी अपनाते हैं ऐसे तरीके



साइबर अपराधी सरकारी संस्थानों व पुलिस विभाग आदि के नाम पर नकली वेबसाइट बनाकर आमजन को टारगेट करते है व लोगों को नोटिस भेजकर उनको डराते-धमकाते है व उनसे ठगी का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


साइबर अपराधी कस्टम अधिकारी बनकर आपको विदेशी फोन नंबरों से कॉल करते है कि आपके नाम आए हुए कूरियर में नशीला पदार्थ है जो आपने मंगवाया है। इस प्रकार की कॉल आने पर तुरंत सावधान हो जाएं व तुरंत हेल्पलाइन नं 1930 पर सूचना दें।



साइबर अपराधी आपको फोन करके कहते हैं कि आपके बच्चे या रिश्तेदार को विदेश में पुलिस ने किसी अपराध में पकड़ रखा है उसे वापिस भेजने के नाम पर आपसे पैसे की डिमांड की जाती है।

साइबर ठगों द्वारा आपको बिजली बिल व मोबाइल बिल का भुगतान करने बारे मैसेज में लिंक भेजा जाता है।। इस प्रकार के लिंकों पर कभी भी क्लिक ना करें क्योंकि कोई भी कंपनी अपने किसी भी ग्राहक को इस प्रकार के लिंक मैसेज नहीं करती है।



कई बार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर भी आपको लिंक भेजते हैं कि आपका बैंक अकाउंट को अगले 24 घंटे में बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन केवाईसी अपडेट करने के नाम पर प्राप्त हुए किसी भी अनजान सेंडर के मैसेज पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


साइबर अपराधी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो चलाकर आपके फोटो को एडिट करके वायरल करने की धमकी देते है व पैसे की मांग करते हैं।



साइबर अपराधी आपको ऑनलाइन टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच देते हैं, आप इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें