फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो चालक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव आर्यनगर के पास एक महाविद्यालय के नजदीक 8-10 युवकों ने ऑटो चालक सोनू पर हमला करके घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने आर्यनगर के विकास समेत 8-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में आर्यनगर के सोनू ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ऑटो में शहर से सवारी लेकर चला था। रास्ते में महाविद्यालय के पास एक सवारी उतरी तो एक कार और एक बाइक पर 8-10 युवक आए। आरोप है कि युवकों ने तलवार, पिस्तौल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवकों ने ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में ऑटो को दौड़ा कर जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें