फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: साई के खिलाड़ियों की मांसपेशियों और हाथों में कितना दम, जांचेगी ऑस्ट्रेलिया की डायनमो मीटर मशीन

Fri, 28 Jul 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल अश्वनी कुमार, हिसार (हरियाणा)

सार

साई में देशभर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक और बॉक्सिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। यदि किसी बॉक्सिंग खिलाड़ी को प्रैक्टिस के समय हाथ में चोट लग जाती है तो उस केस में पहले देखा जाएगा कि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा कितना हाथ उठा सकता है।
विज्ञापन
डायनमो मीटर मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब साई (स्पोटर्स आथॅरिटी ऑफ इंडिया) में खिलाड़ियों की मशल्स और हाथों की ताकत की जांच होगी। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया से डायनमो मीटर मशीन मंगवाई गई है। यदि किसी खिलाड़ी में ताकत कम मिलती है तो उस केस में एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी कर क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि उसे प्रशिक्षण के दौरान कोई दिक्कत न हो। साथ ही वह अपने आपको कमजोर महसूस न करें और ठीक ढंग से अपनी प्रतिभा दिखा सके।

विज्ञापन


साई में देशभर के बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक और हॉकी के खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
साई में देशभर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक और बॉक्सिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि साई और इंस्पायर इंस्यीट्यूट ऑफ स्पोटर्स के साथ कोलैबेरेशन हुआ है। इसके तहत खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही है। कुछ दिन पहले सुविधाएं बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को हाई क्वालिटी की ड्रेस व दो किट भी दी गई थी।

नाम, जेंडर व उम्र डालते ही खिलाड़ी की मिलेगी जानकारी
डायनमो के नाम से मोबाइल में एप डाउनलोड की हुई है। डायनमो मीटर मशीन को ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जाएगा। उसके बाद खिलाड़ी का नाम, जेंडर और उम्र डाली जाएगी तो उक्त खिलाड़ी की जानकारी मिलेगी। मशीन के अलग-अलग पार्टस हैं। इन पार्टस को हाथ, सोलडर, घुटनों, मशल्स पर लगाएंगे तो मशीन रीडिंग करना शुरू कर देगी और खिलाड़ी की ताकत बताएगी। उसके बाद एक्सरसाइज या फिर फिजियोथेरिटी के माध्यम से खिलाड़ी की ताकत बढ़ाने में आसानी होगी।

विज्ञापन

...यूं समझिए

यदि किसी बॉक्सिंग खिलाड़ी को प्रैक्टिस के समय हाथ में चोट लग जाती है तो उस केस में पहले देखा जाएगा कि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा कितना हाथ उठा सकता है। यदि उसका हाथ आधा ही उठ रहा तो मशीन लगाने से पता चलेगा कि उक्त खिलाड़ी का हाथ कितना और ऊपर उठ सकता है। उसके बाद एक्सरसाइज व फिजियोथेरेपी के माध्यम से उसकी ताकत बढ़ाई जाएगी, ताकि वह अपने हाथों की पूरी तरह मूवमेंट कर सके।

यह सुविधा रेजीडेंशियल स्कीम के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी। इसके तहत हॉकी की 30 लड़कियां, बॉक्सिंग के 30 लड़के, 30 लड़कियां, कुश्ती के 15 लड़के , 15 लड़कियां और एथलेटिक के 20 लड़के प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट ओशिल का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए डायनमो मीटर मशीन काफी अहम है। खिलाड़ियों की ताकत का पता चल सकेगा
विज्ञापन

साई और इंस्पायर इंस्यीट्यूट ऑफ स्पोटर्स के साथ कोलैबेरेशन हुआ है। हमारा मुख्य उद्देेश्य साई में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिले। इसी को देखते हुए डायनमो मीटर मशीन मंगवाई गई है। भविष्य में और भी सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। सत्यप्रकाश, हेड ऑफ ऑपप्ररेशन, गिरी सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें