फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सावधान! बारिश के बाद डंक मार रहा डेंगू, दो नए मरीज मिले

Wed, 02 Aug 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नगर निगम के कर्मचारी शहर में फॉगिंग करते।
विज्ञापन
हिसार। सावधान, बारिश के बाद जिले में डेंगू का डंक तेज होने लगा है। शहर के विजय नगर में डेंगू का मरीज मिलने के बाद अब धान्सू में युवक और बालक गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम को फॉगिंग करवाने के लिए सूची सौंप दी है। मंगलवार को नगर निगम की तरफ से शहर के कई एरिया में फॉगिंग करवाई गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जहां से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर टीमें जा रही हैं और स्लाइड बनाकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एकत्रित पानी में दवा डाली जा रही है। लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण और उपाय के बारे में जागरूक किया जा रहा है। टीम ने पॉजिटिव मिले मरीजों के घर जाकर परिवार के बाकी सदस्याें के सैंपल लिए हैं।
दवा मंगवाने के लिए भेजी 5 लाख की डिमांड
डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शहर में फॉगिंग करवाने के लिए नगर निगम को हाई रिस्क एरिया की लिस्ट सौंपी है। इनमें संत नगर, मिल गेट एरिया, सेक्टर 16-17, सेक्टर-15, सेक्टर-14 शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम को फॉगिंग करने के लिए दवा मुहैया करवा दी है। फाॅगिंग के लिए और दवा मंगवाने के लिए विभाग से पांच लाख रुपये की डिमांड की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीमें घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है लारवा की जांच कर रहे हैं। लारवा मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें