फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कूड़ा बीन रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, मां ने बचाई इज्जत, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग थानों में दुष्कर्म व दुष्कर्म प्रयास के तीन केस दर्ज हुए हैं। एक मामले में कूड़ा बीन रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया तो दूसरे मामले में नहाती हुई महिला का वीडियो बना आरोपी ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह सेक्टर 27-28 की झाड़ियों में कूड़ा बीन रही थी। उस समय 2 बाइक सवार युवक वहां आए। इनमें से एक युवक उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया, जबकि दूसरा युवक निगरानी के लिए बाइक के पास खड़ा हो गया। युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा तो वह बचाव के लिए शोर मचने लगी। आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। मगर वह आरोपी का हाथ हटाकर फिर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन कुछ दूरी पर कचरा बीन उसकी मां वहां भागकर आई और आते ही उक्त युवक को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा युवक वहां से भाग निकला। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
बिहार में शादी में गई थी तो पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह पहले परिवार के साथ बिहार के एक गांव में रहती थी, जहां वह पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल से फोन पर बात करती थी। मगर पिछले दो साल से वह परिवार के साथ शहर में रह रही है। उसकी रिश्तेदारी में एक युवक की शादी थी। जून के पहले सप्ताह में वह अपने परिवार सहित वहां गई थी। वहां एक दिन राहुल उसे उसके घर के पीछे एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जून को वह शहर लौट आई। यहां आने के बाद अचानक एक दिन उसके पेट में दर्द उठा तो उसने अपनी मां को बताया। उसकी मां उसे एक अस्पताल में ले गई। यहां अल्ट्रासाउंट में पता चला कि वह 11 सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद उसने मां को दुष्कर्म वाली घटना बताई। एचटीएम थाना पुलिस ने नामजद राहुल के खिलाफ दुष्कर्म व 4 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नहाते हुए वीडिया बनाया, फिर किया दुष्कर्म
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति गुरुग्राम में नौकरी करता है तो वह पति के साथ वहां रहने लगी। दिसंबर 2022 में पड़ोस में रहने वाले राहुल ने उसकी नहाते हुए फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो व फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी बार-बार उस पर वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाता। मार्च में वह ससुराल आ गई। इसी बीच युवक की बहन व मौसी ने उसे फोन पर धमकी दी कि वापस आ जा, वरना राहुल उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद अप्रैल में राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। राहुल की बहन व मौसी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। तबीयत बिगड़ने वह ससुराल आ गई। 20 जुलाई को राहुल उसकी ससुराल आ पहुंचा और बोला कि यदि वह गुरुग्राम नहीं आई तो उसके होने वाले बच्चे को मार देगा। फिर 11 अगस्त को आरोपी ने वीडियो उसके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उस पर अपलोड दिया। 12 अगस्त को उसके पति को पता चला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में गुरुग्राम के राहुल, उसकी बहन, मौसी व 3-4 अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें