हरियाणा के जींद में सेक्टर आठ में मकान के बाहर बैठे सेवानिवृत्त सूबेदार पर कुछ युवकों ने हमलाकर उन्हें घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सेक्टर आठ निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार प्रताप सिंह रविवार को अपने भाई नफेसिंह के मकान के बाहर बैठे हुए थे।
उसी दौरान सात-आठ युवक वहां पहुंचे और प्रताप सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
शोर मचाने जाने पर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने प्रताप सिंह की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।