फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स : हिसार के बॉक्सर दीपक ने जीता पहला मुकाबला

Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चीन में चल रहे एशियन गेम्स में हिसार के बॉक्सर दीपक भूरिया ने पहला मुकाबला जीत लिया है। दीपक ने सोमवार को मलयेशिया के बॉक्सर मोहम्मद अब्दुल को 51 किलोग्राम भारवर्ग में 5-0 से हराया। पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपक ने 12 साल की उम्र में बॉक्सिंग कॅरिअर की शुरुआत की थी। उम्मीद है कि बेटा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर सपना पूरा करेगा। दीपक ने बॉक्सिंग की शुरुआत हिसार में यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच राजेश के पास शुरू की थी। वहीं, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी रविन्दर पानू ने बताया कि दीपक बेहतरीन खिलाड़ी है। इस चैंपियनशिप के लिए उसने काफी मेहनत की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें