फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गर्ग बने रेवाड़ी डीसी, राहुल हुड्डा होंगे निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग को रेवाड़ी का डीसी बनाया गया है। राहुल हुड्डा हिसार के नगर निगम आयुक्त होंगे। अशोक गर्ग जनवरी 2020 से हिसार नगर निगम आयुक्त के पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने निगम आयुक्त रहते हुए कई अनूठे काम किए, जिस कारण वह प्रदेशभर में चर्चाओं में रहे। सफाई कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकालय स्थापित किए।। सफाई कर्मियों के साथ बैठने और उनको साथ खाना खिलाने को लेकर भी चर्चाओं में रहे। निगम में महिला दिवस मनाते हुए सफाईकर्मियों को उसमें प्राथमिकता दी। अधिकारियों के शौचालयों पर ताले लगवा दिए थे। पिछले दिनों रामचाट भवन को असुरक्षित बताते हुए गिराने के आदेश जारी किए थे। कई दशकों से चल रहे आ रहे ग्रीन बेल्ट के कब्जे छुड़वा कर उसकी चहारदीवारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें