प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में बताते हुए एडीसी नीरज कुमार
हिसार। भारत सरकार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के एमएसएम ई-विकास कार्यालय, करनाल द्वारा सोमवार को पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मंगाली महोब्बत में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी नीरज मौजूद रहे।
यह योजना 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री के द्वारा लांच की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाथ से कार्य करने वाले परंपरागत दस्तकारों के संपूर्ण विकास के लिए भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस योजना में कारीगरों को 15000 तक की टूल किट और 3 लाख रुपये तक की राशी 5% ब्याज पर बिना जमानत के लोन, मुफ्त प्रशिक्षण, एवं प्रशिक्षण के दौरान 500 रू दानिक भत्ता, विपणन सहायता, प्रमाण पत्र और कारीगर पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे I संजीव चावला, निदेशक, एमएसएमई डीएफओ, करनाल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।