फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगाने का झांसा दे धोखाधड़ी करने आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राकेश कचनार जिला सिवान बिहार के रूप में हुई। आरोप है कि राकेश ने उमरा के विक्रांत को नौकरी लगवाने के नाम पर टेलीग्राम पर एक लिंक भेज कर कहा कि इसमें रुपये डाल दो। जिसके बाद विक्रांत ने 78 हजार 550 रुपये डाल दिए तथा इसके बाद आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। साइबर थाना हांसी पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपी से दो लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, दो स्वीप मशीन, चेकबुक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें