ग्राम सचिव परीक्षा में नकल के मामले में पुलिस ने जिला जींद के भिवानी रोड पर स्थित भूपेंद्र नगर निवासी जितेंद्र को पकड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी जितेंद्र गामड़ा ने परीक्षार्थियों को आगे उत्तर कुंजी दी थी। मामले के संबंध में 10 जनवरी को सिविल लाइन थाने में धारा 419, 420, 120 बी व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में ही पुलिस ने 24 अप्रैल को भी हिंदवान निवासी बलजीत को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने परीक्षार्थी राकेश को उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी।