फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रावलवास कलां के सरकारी स्कूल में की साइंस अध्यापक की व्यवस्था

विज्ञापन
हिसार। निरीक्षण के दौरान विद्या​र्थियों से सवाल-जवाब करते जिला ​शिक्षा अ​धिकारी प्रदीप नरवाल।
विज्ञापन
हिसार। जिले के तीन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों की व्यवस्था को भी जांचा। वहीं धान्सू गांव के राजकीय सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त साइंस अध्यापक को रावलवास कलां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भेज दिया। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने रावलवास कलां गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया तो छात्राओं ने बताया था कि काफी समय से स्कूल में साइंस अध्यापक नहीं है जिस कारण साइंस विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मार्च में परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से की बातचीत

जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने मंगलवार को धान्सू, मिर्जापुर और बहबलपुर गांव के चल रहे राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यालय में अध्यापकों की स्थिति के बारे में प्राचार्य से पूछा। बहबलपुर के स्कूल में अतिरिक्त साइंस अध्यापक को रावलवास स्कूल में भेज दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब किए। विद्यार्थियों से पूछा की स्कूल में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सुपर-100 की परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
व्यवस्था में सुधार करना

जिला शिक्षा अधिकारी नरवाल ने पदभार संभालने के बाद लगातार दूसरे दिन स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिले में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारना है। स्कूलों के अंदर विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल मिले। स्कूलों के अंदर जो कमियां पाई जा रही है उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें