फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आतंकी को मार गिराने वाले हिसार के मेजर दुष्यंत सिहाग को सेना मेडल

विज्ञापन
मेजर दुष्यंत सिहाग। 
विज्ञापन
बालसमंद(हिसार)। गांव जाखोद खेड़ा निवासी मेजर दुष्यंत सिहाग को गणतंत्र दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। मेजर सिहाग के नेतृत्व में उनकी टीम ने कश्मीर में आतंकी को मार गिराया था। उनके पिता कर्नल सत्यवीर सिहाग इस समय मेरठ में तैनात हैं। दुष्यंत सिहाग का परिवार फिलहाल हिसार के सेक्टर 33 रहता है। ताऊ बलबीर सिहाग ने बताया कि उनका भतीजा दुष्यंत सिहाग (27) की पोस्टिंग इस समय जम्मू कश्मीर में है। उन्हें सेना मेडल से पुरस्कृत किए जाने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सेक्टर-33 आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान राजपाल नैन, मेजर दुष्यंत सिहाग के ताऊ जगदीश सिहाग, देवीलाल सिहाग सहित अन्य परिजनों व गांववासियों ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें