फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव खानपुर में सीपीएलओ की नियुक्ति और सारंगपुर में मकान से कब्जा हटवाएं अधिकारी

विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण एवं एसडीएम जयवीर यादव।
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय के जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन व एसडीएम जयवीर यादव ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान खानपुर के ग्रामीणों ने गांव में सीपीएलओ (सिटीजन पंचायत लोकल ऑपरेटर) नियुक्त न होने की शिकायत दी। इस पर गांव में सीपीएलओ की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि जिला स्तर पर कोई भी शिकायत पेंडिंग न रहे, जो शिकायत निवारण करने योग्य हो उसका तुरंत प्रभाव से समाधान करवा जाए।
विज्ञापन

शिविर में गांव कापड़ो निवासी प्रदीप कुमार ने रोजगार कार्यालय में दर्ज नाम को ठीक करवाने की शिकायत दी। गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी ओम प्रकाश व राजेंद्र ने रास्ता दुरुस्त करवाने की मांग की। गांव चिड़ौद निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। गांव मंगाली झारा निवासी मनोज कुमार ने मीटर नंबर व बिजली बिल ठीक करवाने की शिकायत दी। गांव भगाना के प्रार्थी ने खेत की जमीन के बंटवारे लंबित मामले का समाधान करने की मांग की। वहीं गांव सारंगपुर निवासी श्योनारायण ने कहा कि उसके मकान का कब्जा छुड़वाया जाए।
गांव दुर्जनपुर निवासी सुनील वर्मा ने इंतकाल दर्ज न करने की शिकायत की। इसके अलावा गांव नलवा के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में रामरती पुष्कर लाल आर्य चेरिटेबल ट्रस्ट नाम की संस्था की जमीन है, जहां पर समय-समय पर हवन यज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम होते हैं। सरपंच अपने निजी स्वार्थ के लिए संस्था को तोड़ना चाहता है। इन सभी शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें