फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: नौ माह तक के बच्चों को लगेगी पोलियोरोधी बूस्टर डोज, पड़ोसी देशों में पोलियो के केस मिलने पर उठाया कदम

Mon, 12 Dec 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पहले बच्चों को दो टीके लगाए जाते थे जो अब तीन लगेंगे, देशभर में एक जनवरी 2023 से टीकाकरण शुरू होगा। पांच साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। टीकाकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अफ्रीकी देशों में पोलियो के केस बढ़ने पर यहां स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। अब नौ माह तक के बच्चों को पोलियोरोधी बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अभी तक दो टीके बच्चों को लगाए जाते थे, अब तीन टीके लगेंगे। इसके अलावा पांच साल तक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। टीकाकरण अभियान का आगाज 1 जनवरी 2023 से होगा। 
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि दो साल से पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के केस सामने आ रहे हैं। भारत में 2011 के बाद से पोलियो का एक भी केस सामने नहीं है। पड़ोसी देशों में केस आने के बाद अब देश में 9 माह तक के बच्चों को तीसरा टीका भी लगाया जाएगा।

यह टीका लगने के बाद बच्चों को दोहरी सुरक्षा मिलेगी। बच्चों को पहला टीका 6 सप्ताह पर और दूसरा 14 सप्ताह पर लगाया जाता है। एक जनवरी से नौ माह के बच्चे को तीसरा टीका लगाया जाएगा। यह दाएं हाथ पर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में 34543 बच्चों को बूस्टर डोज का लक्ष्य
डॉ. तरुण ने बताया कि जिले में करीब 34543 बच्चों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इन बच्चों को पोलियो की तीसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए टीमों का गठन किया है। 

2021-2022 में मिले मरीजों का आंकड़ा 
वर्ष    2021
  • देश    केस
  • अफगानिस्तान    04
  • पाकिस्तान    01
  • मलावी     01
विज्ञापन

वर्ष 2022
  • पाकिस्तान    20
  • मौजाम्बिक    08
  • अफगानिस्तान    02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें