फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कालांवाली के पीएचसी में तैनात एएनएम ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कालांवाली गांव स्थित पीएचसी में तैनात एएनएम गुरसंत कौर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पति, जेठ, दो ननद सहित एक अन्य महिला पर गुरसंत कौर को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करीब 40 वर्षीय गुरसंत कौर कालांवाली गांव स्थित पीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। उसका पति मनोहर सिंह जेबीटी अध्यापक है और उनके दो बच्चे हैं। महिला ने शनिवार को घर के कमरे के पंखे से साथ दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब दो बजे जब महिला का पति और उसकी बेटी घर पर पहुंचे तो उन्हें गुरसंत कौर पंखे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कालांवाली थाना पुलिस को दी। मृतका के भाई कुलजीत सिंह ने मामले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरसंत कौर का पति मनोहर सिंह, जेठ बाबू सिंह, ननद महेंद्र व दर्शना और एक अन्य महिला वीरपाल कौर उसे काफी परेशान करती थे। कुलजीत ने आरोप लगाए हैं कि मनोहर वीरपाल कौर के साथ दूसरी शादी करना चाहता था। इससे परेशान होकर गुरसंत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक के भाई के बयान पर महिला के ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - चांद राम, कालांवाली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें