फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम से छेड़छाड़ विरोध पर मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम के साथ उसके सहकर्मी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे नीचे गिराकर थप्पड़-मुक्कों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। घटना में घायल एएनएम को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। वहां नौकरी करने वाला संदीप काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता था और नौकरी करना सिखाने की धमकी देता था। चार नवंबर को ड्यूटी पर पहुंचने में देरी होने पर उसने सभी मरीजों के सामने उसे भला-बुरा कहा और धमकी दी कि जहां शिकायत करनी है कर दो। वह उसे और उसके प्रबंधन को देख लेगा। पीड़िता के अनुसार शाम करीब पांच बजे कार्यालय बंद होने के बाद वह घर जाने के लिए स्कूटी के पास पहुंची तो संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया और मारपीट की। शोर सुनकर दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
विज्ञापन

थाना जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें