फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटा अंकित, बोला : दो दिन तक बंकर में रहा भूखा-प्यासा, जिंदा लौटने की छोड़ चुके थे उम्मीद

विज्ञापन
खांडा खेड़ी का अंकित अपनी मां व पिता के साथ। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी निवासी अंकित बीते दिन यूक्रेन से अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा सुरक्षित हमारे घर पर पहुंच गया है इसके लिए सरकार का हम शुक्रगुजार करते हैं। अंकित ने बताया कि यूक्रेन में एक समय तो ऐसा लग रहा था कि शायद ही जिंदा बच पाए। चार दिन तक मेट्रो स्टेशन के नीचे बने बंकर में रहे, लेकिन वहां पर खाना खत्म हो गया और दो दिन तक भूखा ही रहना पड़ा। उसके बाद वहां से निकले और 8 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पोलैंड पहुंचे। उसके बाद लगा कि अब हम सुरक्षित अपने वतन को लौट जाएंगे और इसमें हमारी सरकार ने काफी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें