गांव राजली, बरवाला के निजी विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।
बरवाला। गांव राजली के निजी विद्यालय में शनिवार को तीन वर्गों में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारंभ स्कूल निदेशक सत्यवान कुंडू ने किया।
प्रदर्शनी के वरिष्ठ वर्ग में अंजली, निशा, संजोली की टीम जीती। दीपिका, ज्योति, राधिका की टीम दूसरे, अमित, क्रिस, जमीश की टीम तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में कीशु, भूमिका, अंजली की टीम प्रथम, प्राची, दीपिका, वर्षा की टीम द्वितीय, भव्य, रितिक की टीम तृतीय रही।प्राथमिक वर्ग में खुशबू, साक्षी, ईशु, जतिन, मयंक की टीम ने पहला, मुस्कान, खुशी, प्रिया, तनु, अंतिम की टीम ने दूसरा और विनय, मयंक, अंश की टीम ने तीसरा स्थान पाया। विज्ञान अध्यापिका ममता रानी की देखरेख में हुई। इस प्रतियोगिता का संचालन गणित अध्यापक रामकुमार ने किया। स्कूल के प्रबंधक संदीप भनवाला, प्रिंसिपल विक्रम चहल, सीमा, सुमन, समीक्षा, सोनिया, मोनिका, ममता, मंजू, रामकुमार आदि ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।