मंडी आदमपुर। अखिल भारतीय किसान सभा का चौथा त्रिवार्षिक सम्मेलन तहसील कार्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से अनिल बैंदा को तहसील प्रधान व कपूर बगला को सचिव चुना गया। मांगेराम गोदारा को वित्त सचिव, सतपाल श्योराण, बलवंत सिवाच व राजेंद्र गोदारा को सहसचिव, संदीप बैनीवाल, धर्म सिंह व छोटू राम फगेड़िया को उपप्रधान, शीशराम, वेद गोदारा, होशियार सिंह, भूप सिंह बिजराणिया व महेंद्र सिंह बैंदा को सलाहाकार, सतबीर सिंह धायल व सागरमल को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान अनिल बैंदा व सचिव कपूर सिंह ने कहा कि 10 अगस्त को जलभराव की समस्या के निदान हेतु कमीश्नरी लेवल का घेराव व 20 अगस्त को किसान सभा के जिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर नरषोत्तम बिश्नोई, दिनेश सिवाच, बृजलाल लाडवी, उदयभान, पंकज सिंह, बाबूलाल शर्मा, महेंद्र स्वामी, सुरेश कोहली, भूप सिंह बैनीवाल सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। संवाद