फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल जा रही पहली कक्षा की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया के एक प्ले स्कूल में जा रही पहली कक्षा की छात्रा का स्कूल वैन से अगवा करने की कोशिश की गई। चालक के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोरशराबा होने पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपी वैन की चाबी लेकर फरार हो गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गंगवा गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि बेटी की शादी जिला फतेहाबाद निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के बाद बेटी और दामाद में अनबन चल रही थी। मार्च महीने में बेटी ने पति के खिलाफ आजाद नगर थाना में केस दर्ज करा दिया। उसके बाद से बेटी और उसकी सात साल की बेटी मेरे पास रहती है। दोहती आजाद नगर स्थित एक प्ले स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। 10 अप्रैल की सुबह दोहती स्कूल वैन से प्ले स्कूल में जा रही थी। जब वैन आजाद नगर की गली नंबर 4 के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दो लोगों ने वैन को रुकवा लिया। बाइक से उतर कर एक व्यक्ति ने दोहती के अपहरण का प्रयास किया। वह रोने लगी तो चालक ने उसे पकड़ लिया। फिर दोनों ने चालक के साथ मारपीट की। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुमित और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें