नेशनल मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेता एथलीट।
हिसार। पुणे में 13 से 17 फरवरी तक हुई 44वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, हरियाणा के महासचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा ने 64 स्वर्ण, 34 रजत और 27 कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं हिसार के 12 एथलीट ने गोल्ड समेत कई पदक जीते। 85 से ऊपर आयु वर्ग में डॉ. आरके सांगवान ने 800 मीटर दौड़, पांच किलोमीटर वॉक, 2 किलोमीटर स्टीपल चेज, 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
वहीं 65 से ऊपर आयु वर्ग में चरणजीत सिंह ने हेमर थ्रो में कांस्य पदक जीता। 85 से ऊपर आयु वर्ग में हरिराम ने 1500 मीटर, 4 गुना 100 मीटर रिले रेस, 4 गुना 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 800 मीटर रेस में रजत और पांच हजार मीटर रेस में कांस्य पदक जीता। 30 से ऊपर आयु वर्ग में श्यामलाल ने 1500 मीटर, 800 मीटर रेस में स्वर्ण, 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। 35 से ऊपर आयु वर्ग में सोहन सिंह ने 400 मीटर रेस और 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक पर कब्जा किया। 45 से ऊपर आयु वर्ग में योगेंद्र हुड्डा ने गोला फेंक में स्वर्ण और चक्का फेंक में रजत पदक जीता।
50 से ऊपर आयु वर्ग में प्रेमजीत सिंह ने पांच किलोमीटर वॉक में रजत पदक, 55 से ऊपर आयु वर्ग में बलबीर सिंह ने पांच किलोमीटर वॉक में कांस्य पदक, 65 से ऊपर आयु वर्ग में इंद्रजीत सांगवान ने पांच किलोमीटर वॉक, 4 गुना 400 मीटर, 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में रजत पदक हासिल किया। 65 से ऊपर आयु वर्ग में सतवीर पूनिया ने 2 किलोमीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक, 75 आयु वर्ग में हेतराम ने 200 मीटर और 400 मीटर रेस में कांस्य पदक, 75 से ऊपर आयु वर्ग में कपूर सिंह हुड्डा ने जेवलिन थ्रो, चक्का फेंक में स्वर्ण और गोला फेंक में कांस्य पदक जीता।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
हिसार। जम्मू यूनिवर्सिटी में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में महाबीर स्टेडियम के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। इनमें 48 किलोग्राम भारवर्ग में सावन, 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोनम, 52 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश और 60 किलोग्राम भारवर्ग में चिराग ने पदक जीते हैं। सभी खिलाड़ी जीजेयू की ओर से खेले। पदक विजेता खिलाड़ी महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता 13 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित हुई थी।