फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन ने शुरू किया यूटयूब चैनल यादगार लम्हे

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक यू टयूब चैनल का शुभारंभ करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा सहारण ने एलुमनाई एसोसिएशन से संबंधित यू ट्यूब चैनल यादगार लम्हे का उद्धघाटन किया। महाविद्यालय की एलुमनाई एसो. की संयोजक सहायक प्रोफेसर अनीता तनेजा ने बताया कि इस चैनल को शुरू करके हम अपने महाविद्यालय की पुरानी छात्राओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं। छात्राएं अपने कॉलेज के पुराने दिनों की यादों को वीडियो के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर अपलोड करके अपना अनुभव साझा कर रही हैं। यू ट्यूब चैनल व टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन सहायक प्रोफेसर विपिन बब्बर ने बताया कि कॉलेज की पुरानी छात्राओं को पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ कर उनके वीडियो मंगवाए जाते है। उन वीडियो का कॉपीराइट चेक करके यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाता है। इस कार्यक्रम में एलुमनाई एसोसिएशन के सभी सदस्यों विपिन बब्बर , हिना पाहूजा, वसुंधरा, शाइना , रणधीर, कविता, गीता व इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की संयोजक डॉ. हर्षा अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर अमित बंसल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें