फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पोलिंग एजेंट पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप, एसडीएम ने एसपी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कोथ कला व कोथ खुर्द में फर्जी वोट डलवाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम विकास यादव ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोप पोलिंग एजेंट पर है। एसडीएम ने इस संबंध में एसपी को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी की थी। मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। वहीं सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें गांव कोथ कला व कोथ खुर्द में चुनाव के दौरान फर्जी वोट डलवाने की बात सामने आई है। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि अलग-अलग वीडियो में अज्ञात महिला एवं पुरुष कोथ कला में व अज्ञात पुरुष कोथ खुर्द में निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। पहली वीडियो में निकास द्वार से अंदर आने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी वीडियो में अन्य सबल वोटर के साथ वोटिंग कंपार्टमेंट में जाने व वोट डालने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें