हांसी। जमावड़ी में एक महिला सहित 15 लोगों पर एक घर में घुसकर दंपती सहित तीन लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोपियों ने घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जमावड़ी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों अविवाहित हैं। रविवार रात को वह और उसकी पत्नी व साले का बेटा अनिल घर पर सो रहे थे। तभी सचिन व अजय घर पर आए और दीपक के बारे पूछने लगे। उन्होंने कारण पूछा तो वह मारपीट करके भाग गए। 10 मिनट बाद फिर से वह युवक अपने अन्य साथियों के साथ हाथ में लाठी डंडे लेकर वहां आए। सभी उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में वह, उसकी पत्नी व साले का बेटा घायल हो गए। युवकों ने घर में रखा टीवी व बर्तन तोड़ दिए। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कालू, सोनू, दिलबाग, सोनू, राजेश, अमन, सुनील, संदीप, संकीत, अशोक, गीता, सानू, सुसी, रोहित व सोहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।