फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमपुर की पंचायत ने पुलिस से मांगा न्याय

Wed, 20 Nov 2013 09:58 PM IST
तोशाम(भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में आलमपुर की पंचायत बुधवार को तोशाम थाने पहुंची और पुलिस के समक्ष बताया कि भूप सिंह की मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है।
विज्ञापन


पंचायतियों ने कहा कि भूप सिंह के कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ था, जबकि जहां शव मिला है उसके आसपास कहीं भी कीचड़ नहीं है। यदि पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

गांव आलमपुर निवासी भूप सिंह 17 नवंबर रविवार की रात को गांव के ही पास मृत मिला था।

उस दिन उसके साथ में गांव के ही दो लोग साथ बताए जाते हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भूप सिंह की मौत का कारण शराब का सेवन मानकर अपनी कार्रवाई की थी।

परिजनों ने थाना प्रभारी देशराज से मामले की गहराई छानबीन करने दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी देशराज ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में गहनता से छानबीन कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें