फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से उड़ेगा हवाई जहाज, विदेशों में बिकेंगी फसलें : मोदी

विज्ञापन
जन आशीर्वाद रैली में पीएम मोदी का स्वागत करते प्रदेशाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट बनने से यहां नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद इसका कॉमर्शियल कामकाज भी शुरू हो जाएगा। किसान की उपज कम से कम समय में विदेश तक निर्यात करना संभव हो सकेगा। पीएम का यह संबोधन हिसार के लिए बड़ी घोषणा है। एयरपोर्ट को लेकर हिसार लंबे समय से उड़ान शुरू होने के इंतजार में है। हिसार एयरपोर्ट के 10 हजार फीट के नए रनवे पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज उतरा।
विज्ञापन

हिसार में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में मोदी ने हिसार के विकास को लेकर कहा कि चारों ओर चौड़ी सड़कों का निर्माण करने से यहां व्यापार को तेजी मिली है। 5 वंदे भारत ट्रेनें हरियाणा से होकर गुजरती हैं। हिसार से रोहतक जाने के लिए हांसी-हिसार-रोहतक रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद रोहतक तक पहुंचने में समय की बचत होगी। पीएम ने हिसार का जिक्र करते कहा कि मुझे पता है कि यहां पर कुछ एरिया में सेम की समस्या है। सरकार बनने पर उसका समाधान भी किया जाएगा। किसानों को पूरा नहरी पानी देने का काम भाजपा सरकार ने किया। नहरों में अंतिम छोर पर पानी पहुंचाकर किसानों को खेती के लिए सहयोग किया है।
श्रवण उर्फ बबलू सुथार ने बनाई मनकों की माला
गांव मंगाली निवासी श्रवण उर्फ बबलू सुथार ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए के लिए चंदन की लकड़ी से तैयार लाल रंग के मनकों की माला बनाई। इसे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम को पहनाया। माला पहनाने के समय मंच से बबलू सुथार का नाम भी बताया गया। बबलू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उसे बेहद खुशी हो रही है कि उसकी तैयार की गई माला पीएम नरेंद्र मोदी को पहना कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


चौधरी भजनलाल और बिश्नोई समाज की तारीफ कर मनाया
हिसार फतेहाबाद, भिवानी जिले में कई सीटों पर बिश्नोई समाज का प्रभाव है। लोकसभा चुनाव के समय चौधरी भजनलाल को लेकर पूर्व सीएम मनोहरलाल ने एक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर लोगों में काफी रोष था। इसका असर लोकसभा चुनाव में भी दिखा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने चौधरी भजनलाल का काम देखा है। हरियाणा के विकास में उनका काफी योगदान है। पीएम के इस संबोधन पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद पीएम ने बिश्नोई समाज की तारीफ करते हुए कहा कि पेड़ों की रक्षा के लिए बिश्नोई समाज ने बलिदान दिया था। ऐसे वीरों की इस धरती को मैं नमन करता हूं।
पीएम ने खुद को चौधरी बंसीलाल का करीबी बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह चौधरी बंसीलाल बहुत करीबी रहे। हरियाणा में उनके साथ काम किया है। ऐसा कहकर उन्होंने बंसीलाल के समर्थकों को अपने साथ जोड़ा। बता दें कि हरियाणा में चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर सरकार चलाई थी।
मोदी को लेकर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा हवाई जहाज
हिसार एयरपोर्ट का अभी दूसरे चरण का काम चल रहा है। अभी यहां से केवल ट्रायल उड़ान की गई है। शनिवार को पीएम मोदी को लेकर इंडियन एयरफोर्स का विमान एयरपोर्ट पर उतरा। इससे बड़ा हवाई जहाज इससे पहले इस रनवे पर नहीं उतरा था। पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में इस एयरपोर्ट को हिसार के विकास में बड़ी उपलब्धि बताया।
नहीं आए नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल हिसार के रहने वाले हैं। पीएम की रैली को लेकर तैयार किए गए पोस्टर में उनका फोटो लगाया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह हिसार रैली में शिरकत कर सकते हैं, लेकिन वह नहीं आए। सांसदाें में केवल धर्मबीर सिंह ही आए।
हरियाणा के चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री
हरियाणा विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान में खुशी होती है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हुए कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने सेना से सबूत मांगने का काम किया था। सेना अध्यक्ष को गली का गुंडा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें