हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की तरफ से 18 मार्च से शुरू हो रहे दो दिवसीय कृषि मेला (खरीफ) को लेकर तैयारियां पूरी ली गई है। इस बार मेला खेती में ड्रोन का महत्व की थीम पर आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रत्येक जिले से एक महिला व एक पुरुष प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कृषि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर गठित कमेटियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और इस आयोजन को सफल बनाए के दिशा-निर्देश दिए। मेले में हर साल हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान जुटते हैं। मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने बालसमंद रोड पर मेला ग्राउंड में किया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज मुख्य अतिथि होंगे, जबकि महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा और जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि कृषि मेला में प्रदेश के प्रति जिले से दो प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में गांव पायल निवासी राजेश, गांव लोहारी राघो निवासी रजनी, गांव चिड़ौद निवासी मंदीप, गांव अहूं निवासी नफेसिंह, गांव जाखोली निवासी सुनीता, गांव सरौली निवासी कुमारी अंजू, गांव औरंगाबाद निवासी दीपेश चौहान, गांव धनाना निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव गोपालवास निवासी कविता, फरीदाबाद स्थित गांव सहयवक, डाकखाना बदरपुरसैद निवासी नरेश शर्मा, गांव नरियाला निवासी गीता देवी, गांव अमीन निवासी अश्विनी कुमार, गांव ज्योतिसर निवासी शरणजीत कौर, गांव बधाना निवासी निर्मला, जींद स्थित मोहनगढ़ छापड़ा निवासी वजीर, गांव सदरपुर निवासी कुलदीप, घरौंडा निवासी निर्मला देवी, सिसाना निवासी भगवान, भैरा बांकीपुर निवासी रूबी, गांव चौबारा निवासी भूपसिंह, गांव हसंगा निवासी विद्या देवी, गांव आकोदा निवासी सवरन, गांव भोजावास निवासी उषा देवी, गांव धुराला निवासी खुशप्रीत सिंह, अंबाला सिटी निवासी रेनू बाला, गांव कोहली निवासी ओमप्रकाश, हांसी स्थित ढाणा कलां निवासी किरण यादव, गांव लाखनमाजरा निवासी मानता शर्मा, महम निवासी अनुज, गांव मिल्कडा निवासी सोमनाथ, गांव कुंजल निवासी रेखा रानी, गांव सुल्तानपुरिया निवासी सुखविंद्र सिंह, गांव डिंग निवासी वसुंधरा बंसल, गांव बडियाल निवासी वीरेंद्र सिंह, गांव बेरघाटी निवासी कमलेश, गांव गिंदोखर निवासी सुरेश चंद, रेवाड़ी स्थित गांव बनीपुर निवासी सुमन, पानीपत के गांव दिवाना निवासी जोगेंद्र सिंह व पानीपत के गांव उझा निवासी अनुराधा को सम्मानित किया जाएगा।