हिसार। नारनौंद क्षेत्र के गांव थुराना से हिसार आ रही बस के चालक व परिचालक से गाली-गलौज, ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मोहन पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि ने 29 दिसंबर 2023 को सुबह 11:40 बजे बस नंबर एचआर39-7639 हिसार आ रही थी। इसमें थुराना निवासी एवं रोडवेज यूनियन प्रधान राजकुमार चौहान ने गाली गलौज, ड्यूटी में बाधा डालने व मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
राजकुमार चौहान अपने भाई रघुवीर सिंह को साथ लेकर बलवान नंबरदार के घर पर पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष मोहन के परिवार को बुलवाया गया। राजकुमार चौहान ने माना कि पूरा घटनाक्रम गलतफहमी में हुआ। उन्होंने मीडिया को संयुक्त मोर्चा की ओर से जो बयान जारी किया उसमें गलती से मोहन की जगह उसके पिताजी का नाम लिखा गया था। इस मौके पर धर्मपाल ,बलवान, रामकुमार ,बिंदर ,कुलदीप ,जंग बहादुर, बलमत , मनदीप की मौजदूगी में दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।