फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हादसे के बाद कार के दोनों एयरबैग खुले, अगली सीट पर लेटी महिला की पेट में कांच लगने से मौत

Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से घायल महिला  को ले जाते परिचित।
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर शनिवार सुबह ढंढूर ओवरब्रिज के पास सर्विस लाइन पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार 38 वर्षीय गुहला चीका निवासी निर्मला की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार एक निजी स्कूल की अध्यापिका और एक अन्य महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैथल जिला के गुहला चीका निवासी बीरबल ने बताया कि उसकी पत्नी निर्मला गठिया की बीमारी से ग्रस्त थी। काफी समय से हिसार के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह कार से पत्नी को दवा दिलवाने के लिए गांव से सुबह आठ बजे चला था। जब ढंढूर गांव के पास पहुंचे तो ओवरब्रिज के साथ वाले मार्ग से होते हुए सर्विस लेन से शहर की तरफ आ रहे थे। सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई।

एयरबैग भी खुला फिर भी नहीं बची जान
बीरबल ने बताया कि पीठ में दर्द के चलते उसकी पत्नी अगली सीट को पीछे कर लेटी हुई थी। सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से दोनों एयरबैग खुल गए। उसके बावजूद भी पत्नी के पेट में कांच के टुकड़े लगे। लहूलुहान हालत में राहगीर उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल जा रहे थे दूसरी कार में सवार व्यक्ति
गौड शिक्षण संस्थान के निदेशक एचके शर्मा ने बताया कि बहबलपुर गांव के पास स्थित स्कूल में शनिवार को अभिभावक और शिक्षकाें की मीटिंग थी। विद्यार्थियों के अभिभावक अपने स्तर पर स्कूल जा रहे थे। शनिवार सुबह एक बच्चे के अभिभावक, एक अध्यापिका और एक अन्य महिला के साथ कार में सवार होकर शहर से स्कूल जा रहे थे। ढंढूर के पास गलत दिशा में सर्विस लाइन पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार में सवार अध्यापिका स्वाति और एक अन्य कर्मचारी अनीता घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।

तलवंडी राणा को जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद हो रहे हादसे
एयरपोर्ट के चलते तलवंडी राणा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया हुआ है। ऐसे में बरवाला की तरफ आने-जाने वाले वाहन सिरसा हाईवे पर बनी एक सर्विस लेन का प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें