हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित शास्त्री नगर में रहने वाले 22 वर्षीय मोहित ने शुक्रवार शाम को घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। बाद में अपने पापा को कहा कि मुझे बचा लो, गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जींद में करता था काम
शास्त्री नगर के रहने वालेे सागर ने बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित जींद में कारपेंटर का काम करता था। वह तीन दिन पहले जींद से आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जींद जाने की बात कहकर घर से निकल था। शाम 4 बजे वापस घर आकर कहने लगा कि मैं बारिश के कारण हांसी से लौट आया हूं।
उसके बाद वह बाथरूम में घुसा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बाथरूम से निकलने के बाद कहा पापा मुझे बचा लो, गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।