हिसार। लघुशंका के बहाने एवीटी (एंटी व्हीकल थेफ्ट) टीम की हिरासत से फरार आरोपी भट्टू के बनमंदोरी निवासी राजेंद्र को गिरफ्तारी के बाद एवीटी टीम ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो हथकड़ी, एक पिस्तौल व चार कारतूस आजाद नगर एरिया से नहर किनारे से बरामद किए थे। अब आरोपी को दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस हरिद्वार लेकर जाएगी। आरोपी हरिद्वार से ही किसी से ये पिस्तौल लाया था। इसके अलावा जिस दिन आरोपी अपने बेटे सहित फरार हुआ था। उस दिन उसने किसी अनजान बाइक चालक से लिफ्ट ली थी।