फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनसमस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता

विज्ञापन
हिसार समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम जयवीर यादव, साथ में पुलिस अधीक्षक मोहि
विज्ञापन
हिसार। एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित आधार पर करके उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करें। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय के जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने 89 शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर में नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी सहित अनेक योजनाओं से संबंधित समस्याओं को सुन उनका निदान किया। एसडीएम ने गांव मंगाली सुरतिया निवासी मनोज कुमार व राजेंद्र व मंगाली मोहब्बत निवासी राजकुमार की शिकायत पर स्वामित्व अधिकार पत्र में भूमि स्वामी का नाम बदलने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कई लोगों ने गांवों में भूमि पैमाइश करने के आवेदन दिए, जिस पर एसडीएम में जिला विकास व पंचायत अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में 13 लोगों की जन्मतिथि में सुधार, आठ लोगों के बैंक खाते की वेरिफिकेशन, 7 लोगों की फैमिली आईडी में मेंबर ऐड, 3 लोगों के व्यवसाय का प्रमाणन, 23 लोगों की पेंशन व 32 लोगों की नाम बदलने व फोन नंबर बदलने की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। इस अवसर पर हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, डिप्टी डीएमसी वीरेंद्र सहारण, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें