हिसार। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित फिनो पेमेंट्स बैंक में खाते खुलवाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। अमर उजाला में 14 फरवरी के अंक में प्रकाशित हर गृहिणी हर घर योजना के नाम गैस कनेक्शन के लिए फिनो बैंक में जबरन खाते खोलने पर रोक संबंधी खबर पर बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उनके बैंक में किसी भी गैस उपभोक्ता का जबरन खाता नहीं खोला जा रहा। बैंक का भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. के साथ अनुबंध है। बैंक के कर्मचारी गैस उपभोक्ताओं का खाता खुलवाने में सहयोग करते हैं, लेकिन किसी को बाध्य नहीं किया जा रहा। प्रशासन ने उनके बैंक पर खाते खोलने संबंधी किसी तरह की रोक नहीं लगाई है। किसी भी बैंक के ग्राहक नकद जमा, निकासी, बिल भुगतान, नया खाता जैसी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ब्यूरो