फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग : आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन ने जारी हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले में कोरोना के संक्रमण पर रोक लगाने व लॉकडाउन के मद्देनजर आमजन की सहायता व सुविधा के लिए हेल्पलाइन स्थापित की हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए इसमें हेल्पलाइन नंबर 01662-231137 उपलब्ध करवाया गया है। जिला राजस्व अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम के नोडल ऑफिसर होंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के मध्य आ रही समस्याओं पर काबू पाया जाएगा। एचसीएस गौरव गुप्ता भी इस हेल्पलाइन से जुड़कर सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जिला कॉल सेंटर स्थापित करते हुए इस पर 1950 नंबर की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस केंद्र के नोडल अधिकारी सीटीएम होंगे और इसके माध्यम से जिला में लॉकडाउन से संबंधित समस्याओं व जिज्ञासाओं (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) का समाधान किया जाएगा। सीटीएम लॉकडाउन के कारण उत्पन्न होने वाली आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल हेल्पलाइन स्थापित की है। इसमें उपलब्ध करवाए गए नंबर 70278-30252 और 01662-278113 कार्यरत रहेंगे। सीएमओ को इस हेल्पलाइन का नोडल अधिकारी बनाया है। इस हेल्पलाइन पर कोरोना से बचाव के उपायों, नजदीकी लैबोरेट्रीज, टेस्टिंग सुविधाओं व निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस हेल्पलाइन से जुड़कर दर्शन यादव अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि इनके अलावा वालंटियर्स व एनजीओ हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। इन पर 01662-225097 व 98120-27770 नंबरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रेडक्रॉस सचिव इस हेल्पलाइन के नोडल ऑफिसर्स होंगे। जिला में सभी वॉलंटियर्स व एनजीओ कोरोना आपदा के खिलाफ प्रशासन से सहयोग को अपनी सेवाएं देने के लिए इस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर टेलीफोन नंबर 108 पर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसी प्रकार पुलिस कंट्रोल रूम पर स्थापित 100 नंबर पर पुलिस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। ये सभी हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें