फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदमपुर राजकीय कॉलेज के सहायक प्रो. पवन कुमार को मिला नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति अवाॅर्ड

विज्ञापन
तमिलनाडु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित होते आदमपुर के सहायक प्रो. पवन कुमार। वि
विज्ञापन
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर के राजकीय महाविद्यालय के भूगोल के सहायक प्रोफेसर पवन कुमार को इंटरनेशनल अमेरिकन काउंसिल फाॅर रिसर्च एवं विकास द्वारा नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। तमिलनाडु में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रो. पवन कुमार ने पर्यावरण शांति व सतत विकास विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। अब उनका शोधपत्र मेरिना आइलैंड से जारी होने वाले इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित होगा।
विज्ञापन

बहुविषयक शोध एवं आधुनिक शिक्षा विषय पर आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मिनिस्ट्री ऑफ प्लांटेशन श्रीलंका के पर्यावरण विज्ञान मंत्रालय के चेयरमैन डॉ. कृष्णनथा पथिराजा, योगा विभाग फ्लोरिडा अमेरिका के डायरेक्टर डॉ. सुरेशा केनारपाई, पब्लिक रिलेशन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के डीन प्रो. डॉ. रधुनाथ, पोखरा विश्वविद्यालय नेपाल के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय विश्वविद्यालय कोलंबो के प्रो. एमजीजी हेमा कुमारा, प्रियांशु रिसर्च एजुकेशन एक्सपर्ट ओडिशा के डायरेक्टर डॉ. एसके बाटिक, कोलकाता स्टेट विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के डॉ. एडी कुमार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान उनके शोध विषय पर प्रस्तुति को देखते हुए 11वें अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल का संपादकीय सदस्य नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रो. पवन कुमार को इंटरनेशनल अमेरिकन काउंसिल फॉर रिसर्च एवं विकास संस्थान का मानक सदस्य बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें