फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव : महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में कल 14 टेबल पर 13 राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
हिसार महावीर स्टेडियम में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर सीट पर उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब स्ट्रॉन्ग रूम पुलिस और केंद्रीय अर्ध सैनिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की निगरानी में है। चारों ओर सीसीटीवी व वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। मतों की गणना 6 नवंबर को सुबह 8 बजे महाबीर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में शुरू की जाएगी। पहले चरण में पोस्टल वोट गिनी जाएंगी। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। सुबह 9 बजे से रुझान मिलने शुरू होंगे। ईवीएम को तीन स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। बरवाला के एसडीएम एवं मतगणना के नोडल अधिकारी अश्वीर नैन ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और 13 राउंड में मतों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग एसिस्टेंट व माइक्रो-आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड की दो ईवीएम मशीनों की माइक्रो-आब्जर्वर रैंडमली मतों की गणना करें। मतगणना के दौरान 5 बूथों के वीवीपैट के मतों की भी गणना की जाएंगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान कर्मचारियों को बूथ नंबर व अलॉट की गई कंट्रोल यूनिट के सीरियल नंबर का मिलान करने के पश्चात ही गणना शुरू करनी होगी। उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने 3 नवंबर को आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए उपचुनाव के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र, चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रीतपाल, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि राजेंद्र सूरा, भाजपा के प्रतिनिधि विकास फुरसानी ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें