फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर तेज आवाज में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई : एसपी

Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा।
विज्ञापन
हिसार। नववर्ष के आगमन पर तेज आवाज में डीजे बजाना और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ एसपी मोहित हांडा ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी मोहित ने बताया कि नववर्ष के आगमन पर कुछ असामाजिक तत्व नशा करके सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करते हैं जो कि गलत है। इसलिए जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों को असामाजिक तत्वों से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
उनसे कहा गया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमाघर, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखें। पीसीआर, राइडर अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग करें। मानकों से अधिक ऊंची आवाज में डीजे बजाने और तेज पटाखे जलाने वालों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। खुफिया तंत्र एवं सादे कपड़ों में महिला पुलिस समेत विभागीय कर्मचारियों की विशेष टीम हर क्षेत्र में निगरानी करेगी।
विज्ञापन

27 जगह लगाए नाके
एसपी मोहित हांडा ने लोगों से सादगी और शालीनता से कार्यक्रमों के आयोजन की अपील की है। कहा कि नववर्ष के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित करें। बताया कि तेजगति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंगबाजी कर शांतिभंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती के लिए नाके लगाए गए हैं। पड़ाव चौक, डीएन कॉलेज रोड टी प्वाइंट, नागोरी गेट, कपड़ा मार्केट मोड, बीकानेर चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, मिल गेट चौक, जहाजपुल, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, नजदीक जिंदल ओवरब्रिज, नजदीक टाउन पार्क टी प्वाइंट, फव्वारा चौक, मलिक चौक, सीआईडी चौक, बंगला रोड टी प्वाइंट, गांव तलवंडी राणा, सैनिक छावनी, बालसमंद-भादरा मार्ग, बस स्टैंड, आजादनगर, चौधरीवास, कैमरी रोड, मगाली, हांसी चौक बरवाला, पुराना बस स्टैंड बरवाला, टी प्वाइंट पुरानी अनाज मंडी उकलाना, अग्रोहा चौक, मंडी आदमपुर बाईपास पर पुलिस चेकिंग करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें