फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। धोखाधड़ी से इंजन, चेसिस नंबर और मॉडल बदलकर ट्रक बेचने के मामले में सीआईए टीम ने असम के कमरू निवासी सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक मांगेराम ने बताया कि आरोपी सोनू अग्रवाल, रोहित और घनश्याम के साथ मिलकर गुवाहटी में चोरीशुदा गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र को लेपटॉप पर एक एप के माध्यम से बदलकर मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के फर्जी रजिस्ट्रेशन अरुणाचल के पास भेजता था। इस मामले में तीन आरोपियों छोटू राम कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, गुवाहटी निवासी रोहित और अनाजमंडी निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी घनश्याम अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें