फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी कंपनी बनाकर 9.81 लाख रुपये हड़पने का आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सदर थाना पुलिस ने फर्जी कंपनी बना धोखाधड़ी करने के मामले में सात साल बाद आरोपी पंजाब के अमृतसर निवासी पंकज अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इस संबंध में 30 मार्च 2016 को सदर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुंडावास निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ 9 लाख 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सिंह की एक फर्म थी। 15 अगस्त 2014 को सुरेंद्र के पास आरोपी पंकज और मदन गोपाल आए और कहा कि पंजाब में बहुत सी पार्टियां है जिनसे हम आपका काम शुरू करवा देगें। 6 सितंबर 2014 को पंकज अरोड़ा और मदनलाल पंजाब से एक फर्म के मालिक गुलजारी लाल को लेकर आए और कहा कि ये बहुत अच्छी फर्म है, हम इसे अमृतसर में सुपर स्टाॅकिस्ट बनाना चाहते हैं।
इसके बाद गुलजारी लाल ने सुरेंद्र कुमार की फर्म में सिक्योरिटी के लिए 2 लाख रुपये भेजे थे। जिस पर सुरेंद्र कुमार ने 19 लाख 39 हजार 966 रुपये गुलजारी की फर्म में भेज दिए। 58 हजार 760 रुपये कमीशन और गोदाम के किराये के लिए भेजे। बदले में फर्म ने सुरेंद्र कुमार की कंपनी को 10 लाख 17 हजार 758 रुपये की पेमेंट की और एक अन्य फर्म के बिल भेज दिए। बाकी पेमेंट का समय आया तो बाद में देन की कही। जांच में सामने आया कि जिस फर्म के बिल भेजे गए उस नाम की कोई फर्म ही नहीं। आरोपियों ने सुरेंद्र कुमार की फर्म से 9 लाख 81 हजार 81 रुपये की धोखाधडी की थी। एक आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें