फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला का पता पूछने के बहाने 9500 रुपये व एक अंगूठी ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बरवाला का पता पूछने के बहाने एक बाबा ने एक व्यक्ति से करीब 9500 रुपये व एक सोने की अंगूठी ठग ली। गांव रामपुरा निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को सुबह वह बाइक पर अपने गांव से फैक्ट्री जा रहा था तो गांव ढाना के निकट उसके पास एक कार आकर रुकी। उसमें एक बाबा ने बरवाला का पता पूछा तो उसने बता दिया। इस पर बाबा ने उसे 50 रुपये दिए। उसके मना करने पर बाबा ने कहा कि रुपये लेने पड़ेंगे। इसके बाद बाबा ने 20 रुपये मांगे जो उसने दे दिए। बाबा ने पूछा कि अब उसके पास कितने रुपये हैं। उसने कहा कि उसके मालिक के 9500 रुपये है। बाबा ने कहा कि 2 मिनट के लिए दे दो। आज तेरे सारे संकट दूर कर दूंगा। 9500 रुपये देते ही बाबा ने सोने की अंगूठी छीन ली और कार को भगा कर ले गया। उसने बाइक से पीछा भी किया परंतु वह आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें