फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्लाॅट बेचने के नाम पर 67 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद मार्ग निवासी महिला चिकित्सक सुलेखा से प्लाॅट बेचने के नाम पर 67 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विद्युत नगर निवासी बिजली निगम के अकाउंटेंट ईश्वर को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में 21 दिसंबर 2022 को एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि आरोपी बिजली निगम में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। आरोपी ईश्वर ने सेक्टर 4 पार्ट टू स्थित अपना प्लाॅट बेचने के लिए बालसमंद मार्ग पर रहने वाली चिकित्सक सुलेखा के साथ 1.59 करोड़ रुपये में सौदा किया था। उसके बाद चिकित्सक ने इकराननामे सहित 67 लाख रुपये ईश्वर को दे दिए थे। निर्धारित अवधि में आरोपी द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में उक्त प्लाॅट को बेचने के बारे में कोई आवेदन नहीं किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्लाॅट अलॉटमेंट के बाद एचएसवीपी में राशि तक जमा नहीं करवाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें