फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांड़ को जलाने का आरोप, थाना में शिकायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव लांधड़ी में बेसहारा सांड़ को जलाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत थाना में दी गई है। गोपुत्र सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि हमारी टीम के संगठन मंत्री लोकराज ने खबर दी की हमारे सामने विकास ज्याणी ने रात के अंधेरे में सांड़ को जलाने का प्रयास किया। जब हमने उसे ऐसा करने से रोका तो वह गुस्से में बात करने लगा। कहा कि मैं तो ऐसे ही करूंगा। यह हमारा नुकसान करता है। जिसका वीडियो और फोटो हमारे पास है। जिसमें सांड़ की पीठ जली हुई है। गांव के सरकारी डॉक्टरों से इलाज करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के एक दिन बाद उसके पिता रामचंद्र मेरे घर आए और धमकी देते हुए कहा कि इसका वीडियो क्यो बनाया है। आराेप है कि इस दौरान बदतमीज की और कहा कि मंदिर में आएगा तो तेरे को देखूंगा। इस मामले को लेकर अग्रोहा थाने में शिकायत दी है। इस मौके पर हनुमान, प्रमोद स्वामी, संजय ठसका, विक्रम चौहान, भवरलाल बोबली, पवन बाबा, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें