हिसार। सीआईए स्टाफ ने गूजरी महल के पास की जिंदल पार्क के समीप व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाओं की 16,800 गलियों के साथ गिरफ्तार किया। सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान ऑटो मार्केट में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जिंदल पार्क के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। उसके बाद पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने काबू कर पूछा तो उसने अपनी पहचान संदीप निवासी प्रोफेसर कॉलोनी दादरी के रूप में बताई। इसके आरोपी के पास से प्रतिबंधित दवाओं की गलियों बरामद हुईं। ब्यूरो