फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को अंकित यादव निवासी मिर्जापुर, हिसार को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि फरवरी 2025 में राजेश कुमार निवासी बनगांव फतेहाबाद ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि टेलीग्राम एप के माध्यम से उसे पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। आरोपी ने करीब 1,64 लाख रुपये की ठगी की थी। जांच के आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 11 मार्च को मामला दर्ज किया था। संवाद