हिसार। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर-14 से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में गांव कालीरावण निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार ने 23 अप्रैल को सेक्टर-14 स्थित गुप्ता अस्पताल के सामने से चोरी हुआ मोटरसाइकिल सन्नी नामक व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी मनीष से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंडी सुपरवाइजर गांव खांडा खेड़ी निवासी विक्रम की 23 अप्रैल को सेक्टर-14 से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया था।