फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब्जी मंडी में जेब से नकदी चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने सब्जी विक्रेता की जेब से नकदी चुराने के मामले में आरोपी भोपाल मध्य प्रदेश निवासी लक्की उर्फ चांद को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नई सब्जी मंडी चौकी में 8 मार्च 2025 को सब्जी विक्रेता डोभी निवासी सुरेश ने उसकी जेब से 40 हजार रुपये चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। वह सब्जी में 24 नंबर दुकान के सामने सब्जी की खरीददारी कर रहा था कि कोई उसकी जेब से 40 हजार रुपए चुरा कर ले गया। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत पर थाना केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरीशुदा धनराशि में से 10 हजार रुपये बरामद किए है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने जेब तराशी की एक वारदात सिरसा में भी की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें