हिसार। शहर की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी टिब्बा दाना शेर, हिसार निवासी कुणाल को शनिवार को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता गली नंबर-18, शिवनगर, मिलगेट, हिसार निवासी अक्षय द्वारा शिकायत दी गई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर जा रहा था। इसी दौरान फैंसी टेलर के नजदीक कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। थाना एचटीएम इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे आरोपी टिब्बा दाना शेर, हिसार निवासी कुणाल को गिरफ्तार किया है। संवाद